देश

सीएम योगी ने पीएम मोदी के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीएम योगी ने पीएम मोदी के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

सितंबर 16, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

विशेष पूजा कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।