राज्य

सीहोर में 28 अक्टूबर को बाल अधिकार शिकायत निवारण शिविर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीहोर में 28 अक्टूबर को बाल अधिकार शिकायत निवारण शिविर

मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 28 अक्टूबर को जिला पंचायत सीहोर के सभाकक्ष में जिला स्तरीय बाल अधिकार शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा की सहभागिता में होने वाले इस शिविर में बाल अधिकारों से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई कर उनके निराकरण का प्रयास किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य बच्चों के हितों का संरक्षण सुनिश्चित करना और बाल अधिकारों से संबंधित मामलों का समाधान करना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।