राज्य

सीहोर- 28 अक्टूबर को जिला स्तरीय बाल अधिकार शिकायत निवारण शिविर आयोजित होगा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीहोर- 28 अक्टूबर को जिला स्तरीय बाल अधिकार शिकायत निवारण शिविर आयोजित होगा

मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 28 अक्टूबर को जिला पंचायत सीहोर के सभाकक्ष में जिला स्तरीय बाल अधिकार शिकायत निवारण शिविर (बेंच) का आयोजन किया जाएगा। आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा की सहभागिता में आयोजित यह शिविर सुबह 10.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक चलेगा। शिविर का उद्देश्य बाल अधिकारों से संबंधित शिकायतों के निराकरण तथा बच्चों के हितों के संरक्षण से जुड़े मामलों पर सुनवाई करना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।