राजनीति

सीहोर- बलोंडिया में 11 सितंबर को लगेगा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का शिविर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीहोर- बलोंडिया में 11 सितंबर को लगेगा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का शिविर

सीहोर जिले के इछावर तहसील के ग्राम बलोंडिया में 11 सितंबर को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत भ्रमण एवं शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ गांव में ही उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करना है।

कलेक्टर बालागुरू के. ने अधिकारियों को निर्धारित समय से पहले गांव पहुंचकर ग्रामीणों के आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। शिविर में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ शासकीय सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।