सीहोर : ग्राम पंचायत थूना कला में कृषक गोष्ठी आयोजित, किण्वित जैविक खाद के लाभों की दी जानकारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ग्राम पंचायत थूना कला में कृषक गोष्ठी आयोजित, किण्वित जैविक खाद के लाभों की दी जानकारी
सीहोर : ग्राम पंचायत थूना कला में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्रीय किसानों को किण्वित जैविक खाद के उपयोग से मृदा स्वास्थ्य में होने वाले सुधार, खेती की लागत कम करने, किसानों की आय में वृद्धि तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
वैज्ञानिकों ने बताया कि जैविक खाद के नियमित उपयोग से मिट्टी की उर्वरता एवं गुणवत्ता को बेहतर बनाने के साथ-साथ कृषि में टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल पद्धतियों को बढ़ावा दिया जा सकता है। गोष्ठी के दौरान किसानों को किण्वित जैविक खाद तैयार करने एवं उसके उचित उपयोग की प्रक्रिया के साथ खेती में इसके अन्य लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
किसानों ने वैज्ञानिकों से कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि सीहोर श्री अशोक कुमार उपाध्याय, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के कृषक वैज्ञानिक, भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक तथा ग्राम पंचायत थूना कला के क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।