राज्य

सीहोर- जिले के विद्यालय का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पुरस्कार के लिए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीहोर-  जिले के विद्यालय का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पुरस्कार के लिए

जिले के विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने से जिला शिक्षा विभाग ही नहीं सम्पूर्ण प्रदेश के लिए गौरव एवं प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। दरअसल यह उपलब्धि जिला प्रशासन, जिला शिक्षा विभाग , वि‌द्यालय प्रबंधन , शिक्षकों , विद्यार्थियों एवं समुदाय के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। जिन्होंने इस ग्राम्यांचल के छोटे से स्कूल में स्वच्छता , सुरक्षित पेयजल , जल संरक्षण , अपशिष्ट प्रबंधन , ऊर्जा दक्षता , हरित परिसर निर्माण एवं व्यवहार परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है ।

अब यह चयनित विद्यालय पुरस्कार प्राप्ति के साथ ही स्थापित श्रेष्ठ प्रथाएँ अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय मॉडल जरुर बन गया है। इस स्कूल के प्रधान अध्यापक सतीश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया की जल्द ही नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में चयनित विद्यालय को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा तथा विद्यालय में स्वच्छ एवं हरित गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु प्रोत्साहन राशि भी भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।