राज्य

सीहोर- समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार-बाजरा बेचने के लिए 15 सितंबर से पंजीयन शुरू

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीहोर- समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार-बाजरा बेचने के लिए 15 सितंबर से  पंजीयन शुरू

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। संबंधित विभागों और कार्यालयों को पंजीयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक निर्देश एवं समय-सारणी जारी कर दी गई है।

किसानों से जुड़ी पंजीयन कार्यवाही निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरी की जाएगी, ताकि समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

A
AIR Bhopal

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।