सीहोर : सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा में वितरित हुई बदलते दौर का मध्यप्रदेश’ पुस्तिका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा में वितरित हुई बदलते दौर का मध्यप्रदेश’ पुस्तिका
सीहोर : सीहोर में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम के जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित दौरान ’’‘बदलते दौर का मध्यप्रदेश’’’ पुस्तिका का वितरण किया गया। पुस्तिका में सीहोर जिले में हुए विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में आए बदलावों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। पुस्तिका में जिले के ’’आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव के साथ विकास की गाथा’’ को रेखांकित किया गया है। इसमें जिले में हुए विकास कार्यों, उपलब्धियों तथा बदलते सीहोर की तस्वीर को जानकारीपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तिका के माध्यम से आमजन को जिले में हुए विकास और प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराई गई।