व्यापार

सीहोर- सेवा मेरा योगदान अभियान 2 से 10 अक्टूबर तक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीहोर- सेवा मेरा योगदान अभियान 2 से 10 अक्टूबर तक

मध्यप्रदेश में गांधी जयंती से 2 से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सेवा, स्वच्छता, सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है।

अभियान के तहत स्वच्छता एवं पौधारोपण, योग-ध्यान, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति और ‘वोकल फॉर लोकल’ सहित 10 गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, व्यापारी, खिलाड़ी, कलाकार और महिला स्व-सहायता समूह भी भाग लेंगे।

2 अक्टूबर को ‘स्वच्छता ही सेवा’ और वृक्षारोपण से अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए 8 अक्टूबर को विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।