भोपाल

सीहोर : शाहगंज में 08 सितंबर को युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीहोर : शाहगंज में 08 सितंबर को युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन

शाहगंज में 08 सितंबर को युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन

1900 से अधिक पदों पर निजी कंपनियों द्वारा की जाएगी भर्ती

सीहोर : जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य सेयुवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेलेका आयोजन08 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय महाविद्यालय शाहगंज, जिला सीहोरमें किया जाएगा। रोजगार मेले मेंवाल्वो आयशर, इंसप्राश इंजीनियरिंग, बंधन बैंक, भारत एग्रो, एनआईआईटी, पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि.

भोपाल, एस.बी.आई. क्रेडिट कार्ड, पुष्कल एग्रोटेक लि. भोपाल, फ्रीडम एम्पलायबिलिटी एकेडमी एवं आर.बी.एल. बैंकसहित विभिन्न निजी कंपनियां शामिल होंगी। कंपनियों द्वाराबैंक असिस्टेंट मैनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्स ऑफिसर, सिविल इंजीनियर, सुपरवाइजर, एचआर, स्टोर इंचार्ज, आईटीआई फिटर, टेली-कॉलर, एसी मैकेनिक, इंग्लिश टीचर, एग्रीकल्चर ऑफिसरसहित विभिन्न पदों पर1900 से अधिक पदोंके लिए भर्ती की जाएगी।

इच्छुकयुवक-युवतियांअपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य मूल प्रमाण-पत्रों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। रोजगार मेले के दौरान जिला चिकित्सालय द्वाराराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रमके अंतर्गत युवक-युवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। इसमें हीमोग्लोबिन, बीएमआई, ब्लड प्रेशर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा मानसिक स्वास्थ्य, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, नशा एवं पोषण संबंधी विषयों पर चिकित्सक एवं परामर्शदाताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।