राज्य

सीहोर- शाहगंज में 9 सितंबर को युवा संगम रोजगार मेला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीहोर- शाहगंज में 9 सितंबर को युवा संगम रोजगार मेला

सीहोर जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 9 सितंबर को शासकीय महाविद्यालय शाहगंज में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

मेले में वाल्वो आयशर, बंधन बैंक, भारत एग्रो, एनआईआईटी, एसबीआई क्रेडिट कार्ड, आरबीएल बैंक सहित विभिन्न निजी कंपनियां शामिल होंगी। कंपनियों द्वारा बैंक असिस्टेंट मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स ऑफिसर, सिविल इंजीनियर, सुपरवाइजर, एचआर, स्टोर इंचार्ज, आईटीआई फिटर, टेली-कॉलर, एसी मैकेनिक और एग्रीकल्चर ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर 1,900 से अधिक नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक युवक-युवतियां शैक्षणिक एवं अन्य मूल प्रमाण-पत्रों के साथ मेले में शामिल होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। मेले में जिला चिकित्सालय की टीम स्वास्थ्य परीक्षण भी करेगी तथा पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति और यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सीहोर-शाहगंज में 9 सितंबर को युवा संगम रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करना है। यह मेला शासकीय महाविद्यालय शाहगंज में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलाया जाएगा, जिसमें वाल्वो आयशर, बंधन बैंक, भारत एग्रो, एनआईआईटी, एसबीआई क्रेडिट कार्ड, आरबीएल बैंक जैसी प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए नौकरी खोजने और कौशल विकास के नए मार्ग खोलता है, जिससे बेरोजगारी घटेगी और आर्थिक सशक्तिकरण बढ़ेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।