राज्य

सीहोर : स्वामित्व योजना के अंतर्गत दस्तावेजों के पंजीयन कार्य की अपर कलेक्टर ने की समीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीहोर : स्वामित्व योजना के अंतर्गत दस्तावेजों के पंजीयन कार्य की अपर कलेक्टर ने की समीक्षा

स्वामित्व योजना के अंतर्गत दस्तावेजों के पंजीयन कार्य की अपर कलेक्टर ने की समीक्षा

सीहोर : अपर कलेक्टर श्री ब्रजेश सक्सेना ने आष्टा में स्वामित्व योजना के अंतर्गत दस्तावेजों के पंजीयन कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पंजीयन कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से ग्रामीण आबादी क्षेत्र में निवासरत पात्र हितग्राहियों को उनकी संपत्ति के अधिकार संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाते हैं। अपर कलेक्टर श्री सक्सेना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंजीयन कार्य में तेजी लाते हुए पात्र हितग्राहियों के दस्तावेजों का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिए मैदानी अमला आपसी समन्वय से कार्य करे तथा पंजीयन के दौरान आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। बैठक में एसडीएम आष्टा श्री महेन्‍द्र प्रताप सिंह किरार तथा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।