राज्य

सीहोर- विस्फोटक सामग्री के लाइसेंस के लिए 12 से 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीहोर- विस्फोटक सामग्री के लाइसेंस के लिए 12 से 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन

मध्यप्रदेश में विस्फोटक सामग्री के निर्माण, संधारण, परिवहन और विक्रय तथा चोरा पटाखों की बिक्री के लिए एनओसी और अनुज्ञप्ति संबंधी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इच्छुक आवेदक 12 से 28 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित एम.पी. ई-सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदकों को आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी और आवश्यक दस्तावेज सावधानीपूर्वक दर्ज करने होंगे। निर्धारित शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन किया जाएगा। आपराधिक पृष्ठभूमि या लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला दण्डाधिकारी बालागुरु के. ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।