सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे संबंधी मांग को लेकर केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विपक्ष और राहुल गांधी पर साधा निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कोडरमा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष और राहुल गांधी पर साधा निशाना, उन्होंने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।
Short Headline: सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे संबंधी मांग को लेकर केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विपक्ष और राहुल गांधी पर साधा निशाना
17 अक्टूबर, कोडरमा: विशेष गहन पुनरीक्षण, एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। कोडरमा में उन्होंने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को अराजकता फैलाने की कोशिश करार देते हुए कहा कि यह आंदोलन चुनाव सुधार या मतदाता सूची की शुचिता के लिए नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
उन्होंने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की लड़ाई न तो एसआईआर के खिलाफ है, न चुनाव सुधार के लिए और न ही युवाओं के भविष्य के लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हार के डर से चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं पर इस तरह के हमले स्वीकार्य नहीं हैं। राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वह संविधान की किताब लेकर चलते हैं, लेकिन दूसरी ओर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।
बाइट- अन्नपूर्णा देवी, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री