सीजन में पहली बार MP में पारा 10°C से नीचे:हिमाचल के 5 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी, राजस्थान में बारिश का अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ठंड के इस सीजन में पहली बार मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शहडोल का कल्याणपुर, अनूपपुर का अमरकंटक और कटनी का करौंदी सबसे ठंडे है। यूपी के नोएडा-गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। प्रदूषण के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज से 5वीं तक के स्कूल हाइब्रिड मोड पर चलेंगे।
यानी बच्चों को स्कूल जाने के साथ ऑनलाइन क्लास का विकल्प भी मिलेगा। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले के लिए आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 14-15 नवंबर को मौसम में बदलाव हो सकता है।
वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से बीकानेर संभाग के एरिया में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश का भी अलर्ट है। पंजाब और चंडीगढ़ में आज (12 नवंबर) को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक हफ्ते पहले हुई बर्फबारी के बाद अब तक बर्फ नहीं पिघली है। धाम के कपाट कल शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें देश के 18 शहरों में हवा बहुत खराब, इनमें 9 हरियाणा के देश के 18 शहरों में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 301 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इनमें हरियाणा के 9, उत्तर प्रदेश के 5, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु का 1-1 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शामिल है। गुरुग्राम का पंचगांव सबसे प्रदूषित रहा। वहीं, 50 शहरों में एक्यूआई 201 से 300 के बीच ‘खराब’ श्रेणी में रहा। पंचकूला में एक्यूआई सबसे कम 79 रहा। दिल्ली-एनसीआर में जमीन से आसमान में करीब 1000 मीटर तक प्रदूषण की परत बनी हुई है। हरियाणा में 23 शहरों में हवा का स्तर ‘बहुत खराब’ या ‘खराब’ रहा।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भारत में मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि इस मौसम में मध्य प्रदेश में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 °C से नीचे गिरा है, जिससे शहडोल, अनूपपुर और कटनी के कुछ हिस्से बेहद ठंडे हो गए हैं। साथ ही हिमाचल प्रदेश के पाँच जिलों में आंधी‑तूफान की चेतावनी जारी की गई है और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह घटना दर्शाती है कि जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में असामान्य उतार‑चढ़ाव बढ़ रहे हैं। इससे आम जनता को ठंड से बचाव, स्वास्थ्य जोखिम, परिवहन में व्यवधान और शैक्षणिक संस्थानों पर प्रभाव जैसी चु