राज्य

सीकर में NPS संचय की शुरुआत, अब गांव-गांव पहुंचेगी पेंशन सुरक्षा!

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीकर में NPS संचय की शुरुआत, अब गांव-गांव पहुंचेगी पेंशन सुरक्षा!

सीकर में NPS संचय आउटरीच कार्यक्रम का जिला स्तरीय शुभारंभ हुआ। किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन योजनाओं की जानकारी देकर भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।

सीकर, 12 नवम्बर। विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में सीकर में NPS संचय आउटरीच कार्यक्रम का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। जयपुर रोड स्थित लोहिया रिसॉर्ट में PFRDA और राजस्थान ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, कृषि श्रमिकों, ग्रामीण उद्यमियों, स्वरोजगार करने वालों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, नाबार्ड और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों ने भाग लिया। PFRDA के विशेषज्ञों ने NPS संचय की विशेषताओं, लाभों और नामांकन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। वहीं किसानों, FPO, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने संवाद सत्र में हिस्सा लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

इसके साथ ही बैंक प्रतिनिधियों और CSC VLE के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ही NPS संचय में नामांकन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आज से बचत शुरू करने और बुढ़ापे में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पेंशन सुरक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना और विकसित भारत 2047 के संकल्प में आर्थिक रूप से सुरक्षित नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना है।

बाइट - शुभम खंडेलवाल(असिस्टेंट मैनेजर) पीएफआरडीए

बाइट - एमएल मीणा, नाबार्ड डीडीएम

बाइट - सुदर्शन पारीक, सहायक महाप्रबंधक राजस्थान ग्रामीण बैंक

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सीकर में NPS (राष्ट्रीय पेंशन योजना) संचय कार्यक्रम का जिला स्तर पर शुभारंभ हुआ, जिसमें किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई। यह पहल भारत के 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य के तहत आर्थिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए की गई है। कार्यक्रम की महत्ता इसलिए है क्योंकि यह ग्रामीण समुदायों को पेंशन सुरक्षा के बारे में जागरूक करता है, जिससे वे अपनी भविष्य की आय को सुरक्षित कर सकें। यदि लोग NPS में निवेश करते हैं, तो उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद स्थिर आय मिले

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।