खेल

सीकर के सत्येंद्र योगी बने ‘यूथ आइकॉन’, युवा संवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीकर के सत्येंद्र योगी बने ‘यूथ आइकॉन’, युवा संवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने सीकर निवासी सत्येंद्र योगी को ‘युवा संवाद–संविधान दिवस विशेष संस्करण’ के लिए यूथ आइकॉन मनोनीत किया है।

सीकर 25 नवंबर | युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत की ओर से सीकर निवासी सत्येंद्र योगी को ‘युवा संवाद–संविधान दिवस विशेष संस्करण’ के लिए यूथ आइकॉन मनोनीत किया गया है। मंत्रालय ने उन्हें युवा प्रतिनिधि के रूप में यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस भूमिका में वे युवाओं के बीच संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक चेतना, नागरिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करेंगे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को समसामयिक राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा का मंच उपलब्ध कराना, उनकी नेतृत्व क्षमता विकसित करना और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रमों में सत्येंद्र योगी युवा प्रतिभागियों से संवाद कर उन्हें सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूक करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सत्येंद्र योगी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की युवा संसदों के साथ विभिन्न युवा नेतृत्व कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा चुके हैं। वे राजस्थान विधानसभा सहित अन्य राज्यों की विधानसभाओं में आयोजित युवा कार्यक्रमों में युवा प्रतिनिधि के तौर पर अपने विचार रख चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय युवा सम्मेलनों और संवाद कार्यक्रमों में राजस्थान का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। सामाजिक सेवा, विद्यार्थी हितों, जनजागरूकता और युवा सशक्तिकरण अभियानों में भी उनका योगदान रहा है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर सीकर के सत्येंद्र योगी को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा ‘युवा संवाद–संविधान दिवस विशेष संस्करण’ के लिए यूथ आइकॉन नामित करने की है। यह विषय युवा पहचान, प्रेरणा और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे युवाओं को एक सशक्त और प्रेरणादायक रोल मॉडल मिलता है, जो उनके बीच सकारात्मक ऊर्जा और समाज में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि युवा वर्ग में संविधान के महत्व और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जाग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।