व्यापार

सीकर में स्वयंसिद्धा मेले का आगाज, 31 स्टॉल पर महिला उद्यमियों के उत्पाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीकर में स्वयंसिद्धा मेले का आगाज, 31 स्टॉल पर महिला उद्यमियों के उत्पाद

सीकर में स्वयंसिद्धा मेले का शुभारंभ, 31 स्टॉल पर सजे महिला उद्यमियों के उत्पाद

सीकर, 21 अक्टूबर। महिलाओं के हुनर को पहचान दिलाने और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती, सीकर महिला इकाई की ओर से बुधवार को बद्री विहार, शेखपुरा में दो दिवसीय स्वयंसिद्धा-दीपावली मेला एवं प्रदर्शनी-2026 का शुभारंभ हुआ। मेले में 31 स्टॉल लगाई गई हैं, जहां महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

उद्घाटन समारोह में धोद विधायक गोरधन वर्मा, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद, राजस्थान प्रदेश महासचिव सुधीर कुमार गर्ग और सीकर महिला इकाई अध्यक्ष सरोज रॉयल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमी मौजूद रहे।

धोद विधायक गोरधन वर्मा ने कहा कि महिलाओं द्वारा घरों में तैयार किए जाने वाले उत्पादों को प्रोत्साहन और बाजार मिलने से उनके काम का विस्तार हो सकता है। ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी सहायक हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ना आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

लघु उद्योग भारती के राजस्थान प्रदेश महासचिव सुधीर कुमार गर्ग ने बताया कि स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का उद्देश्य घरों में उत्पाद तैयार करने वाले लोगों को अपने हुनर के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना है। यहां ग्राहक सीधे उत्पाद निर्माताओं से सामान खरीद सकते हैं, जिससे महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों की पहचान बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

सीकर महिला इकाई की अध्यक्ष सरोज रॉयल ने बताया कि प्रदर्शनी में मकराना, जयपुर, सीकर, अलवर और भिवाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिला उद्यमियों ने हिस्सा लिया है। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को अपने उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने और उद्यमिता में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए मेले में सजावटी सामान, उपहार सामग्री, हस्तनिर्मित उत्पाद, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, परिधान और अन्य उपयोगी सामान उपलब्ध हैं। 31 स्टॉल पर सजे उत्पाद मेले में आने वाले लोगों को खरीदारी के विभिन्न विकल्प प्रदान कर रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, स्वयंसिद्धा-दीपावली मेला एवं प्रदर्शनी 21 और 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। आयोजकों ने शहरवासियों से मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों के उत्पाद खरीदने और उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

इस प्रदर्शनी के माध्यम से महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों की बिक्री, पहचान और कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। साथ ही, स्थानीय हुनर और महिला आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है।

बाइट - गोर्वधन वर्मा, धोद विधायक

बाइट - सुधीर कुमार गर्ग, प्रदेश महासचिव, लघु उघोग भारती

बाइट - सरोज रॉयल, अध्यक्ष सीकर इकाई लघु उघोग भारती

बाइट - रिमा अग्रवाल, उद्यमि

बाइट- स्नेहा काबरा, महिला उद्यमी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर सीकर में आयोजित स्वयंसिद्धा-दीपावली मेला की है, जहाँ 31 स्टॉल पर महिला उद्यमियों के उत्पाद प्रदर्शित हो रहे हैं। यह मेला लघु उद्योग भारती और सीकर महिला इकाई द्वारा आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के हुनर को पहचान दिलाना और उनके उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराना है। यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक है, क्योंकि इससे उन्हें अपनी कारीगरी का प्रदर्शन करने और आय अर्जित करने का मंच मिलता है। आम जनता को भी स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों की विविधता का अनुभव होगा, जिससे क्षेत

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।