सिक्कों की किल्लत से लेनदेन में दिक्कत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बालोद| शहर में इन दिनों छोटे नोट और सिक्कों की किल्लत के कारण दुकानदारों और उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में एक से 20 रुपये के नोट व सिक्के लगभग गायब हो गए हैं, जिससे छोटे लेन-देन में दिक्कतें बढ़ गई हैं। सब्जी मंडी से लेकर किराना और अन्य खुदरा दुकानों तक हर जगह छोटे नोट और सिक्कों की आवश्यकता रहती है, लेकिन उनकी कमी के कारण दुकानदारों को ग्राहकों को छुट्टा देने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
📡 स्रोत: NewsData.io