सील तोड़ी, प्रतिष्ठान खोले... शुरू किया कारोबार:एक महीने भी निगरानी नहीं कर सके अफसर, कई चोरी-छिपे खुले
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भोपाल नगर निगम ने 1 अगस्त को बावड़िया कला-रोहित नगर क्षेत्र में आवासीय इलाकों में चल रहे स्किन मशीन टेटू स्टूडियो, अर्बन तोहफा बेकरी और राज महल होटल को सील किया था। लेकिन एक माह बाद ही सील तोड़कर इन प्रतिष्ठानों में व्यवसाय शुरू हो गया। अफसरों द्वारा निगरानी न किए से ऐसी स्थिति कई जगह देखने को मिली।
भास्कर ने रविवार को मौके पर जाकर राज महल होटल के स्टाफ से फोन पर बात की। वहां से बाकायदा फोटो-वीडियो भेजकर कहा-होटल चालू है, हमारे यहां रूम उपलब्ध है। इसी प्रकार टेटू स्टूडियो संचालक ने भी निडर होकर कहा-बुकिंग कराकर आना। खास बात यह है कि निगम के अफसर सील किए संस्थानों को दोबारा खोलने पर एफआईआर कराने की बात कह चुके हैं।
इसके बावजूद इन संस्थानों में गतिविधियां शुरू होने की जानकारी निगम अधिकारियों को नहीं है। निगम का दावा है कि शहर में अब तक 8,084 नोटिस जारी किए गए हैं और 190 संस्थानों का पंचनामा बनाकर उन्हें बंद कराया गया है। हालांकि, इनमें से अधिकांश के दोबारा खुलने की बात सामने आ रही है। शहर के सभी 62,500 व्यावसायिक संस्थानों को 20 दिन में नोटिस देने का दावा भी पूरा नहीं हुआ है।
23 अगस्त के बाद से नोटिस की कार्रवाई बंद है। एक्सपर्ट बोले- यह कोर्ट के आदेश की अवमानना, FIR दर्ज कराने का नियम इस मामले में नगर निगम के पूर्व कमिश्नर एसएस उल्लल का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर हुई सीलिंग केवल कोर्ट आदेश से ही खोली जा सकती है। सील तोड़ना संज्ञेय अपराध है। ऐसे मामलों में कोर्ट अवमानना की एफआईआर दर्ज कर दोबारा सील की कार्रवाई की जा सकती है।
इस तरह का कोई भी मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलेगी तो सत्यापन कराएंगे और नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। -भुवन गुप्ता, उपायुक्त नगर निगम भोपाल
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ जनता का संदेश का मत
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने से न केवल कानून का अपमान होता है, बल्कि समाज में विश्वास की नींव भी क्षीण होती है। जब अधिकारी निगरानी नहीं करते, तो अनैतिक व्यापारियों को मौका मिलता है। हमें चाहिए कि हम सामूहिक रूप से कानून के प्रति जागरूक हों, नागरिकों को रिपोर्टिंग के लिए प्रोत्साहित करें और स्वच्छता, स्वास्थ्य व सुरक्षित व्यापार के महत्व पर बल दें। इससे न केवल अपराध घटेगा, बल्कि समाज का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा।