व्यापार

सिलिकॉन वैली में बना 'वॉर रूम', जानें जेन्सेन हुआंग के सपोर्ट में कौन-कौन?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सिलिकॉन वैली में बना 'वॉर रूम', जानें जेन्सेन हुआंग के सपोर्ट में कौन-कौन?

जेन्सेन हुआंग अपने इस्तीफे के कुछ ही दिनों बाद एनवीडिया (Nvidia) के CEO के तौर पर वापसी कर सकते हैं.

बताया जा रहा है कि इस पर उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ बात करनी भी शुरू कर दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग के करीबी सहयोगियों और टेक जगत के कुछ दिग्गजों ने उनकी वापसी की रणनीति बनाने के लिए एक स्पेशल 'वॉर रूम' बनाया है.

उनके सहयोगी एनवीडिया के बोर्ड और व्हाइट हाउस दोनों का समर्थन जुटाने के लिए लगातार लॉबिंग कर रहे हैं. इस मुहिम को टेक इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का साथ भी मिल रहा है.

गौरतलब है कि जेन्सेन हुआंग के अफेयर्स की खबरें सामने आने के बाद उन्होंने 12 नवंबर को सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था. इससे पहले वह 33 साल तक कंपनी में सीईओ के पद पर बने रहे.

चूंकि जिन दो महिलाओं संग जेन्सेन के रिश्ते का खुलासा हुआ है, उनमें से एक सिंगापुर बेस्ड कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी एलिस हुआंग हैं.

उन पर चीनी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने का संदेह है. इसके चलते अमेरिकी प्रशासन ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कंपनी के नेतृत्व में बड़े बदलाव और बाहर से नया सीईओ लाने की वकालत की है. FBI भी मामले की जांच कर रही है.

हुआंग की वापसी की कौन कर रहा पैरवी?

हुआंग के करीबी सहयोगियों में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, एपिक गेम्स के टिम स्वीनी और उबर के पूर्व सीईओ ट्रैविस कलानिक सहित कई दिग्गज शामिल हैं.

इन्होंने एक ओपन लेटर पर हस्ताक्षर किए हैं. 1.5 लाख से अधिक लोगों और कई एनवीडिया कर्मचारियों ने बोर्ड से अपील की है कि स्वतंत्र जांच पूरी होने तक हुआंग को पद पर बहाल किया जाए.

साथ ही अल्टीमीटर कैपिटल और एट्रीड्स मैनेजमेंट जैसे बड़े शेयरधारकों ने भी बोर्ड को पत्र लिखकर हुआंग की वापसी की बात कही है.

फिलहाल एनवीडिया की सीएफओ कोलेट क्रेस अंतरिम सीईओ के तौर पर कंपनी का कामकाज संभाल रही हैं.

बोर्ड के नए सीईओ की तलाश के लिए आर्म होल्डिंग्स के सीईओ रेने हास से संपर्क करने की भी खबरें सामने आई हैं.

Nvid

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सिलिकॉन वैली में स्थापित ‘वॉर रूम’ एक विशेष रणनीति कक्ष है, जहाँ जेन्सेन हुआंग के करीबी सहयोगी और टेक दिग्गज एनवीडिया के CEO के रूप में उनकी संभावित वापसी पर चर्चा कर रहे हैं। यह कदम हुआंग के इस्तीफे के बाद उठाया गया है, ताकि बोर्ड और व्हाइट हाउस का समर्थन जुटाया जा सके। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एनवीडिया विश्व की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता है, और उसके नेतृत्व में बदलाव से वैश्विक टेक मार्केट पर गहरा असर पड़ सकता है। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि AI तकनीक के विकास और कीमतों पर असर पड़ स

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।