अपराध

सिमडेगा पुलिस पर पत्रकार से हिरासत में यातना देने का आरोप, मानवाधिकार आयोग से जांच की मांग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सिमडेगा पुलिस पर पत्रकार से हिरासत में यातना देने का आरोप, मानवाधिकार आयोग से जांच की मांग

सिमडेगा पुलिस पर पत्रकार से हिरासत में यातना देने का आरोप, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, जांच की मांग।

Short Headline: सिमडेगा पुलिस पर पत्रकार से हिरासत में यातना देने का आरोप, मानवाधिकार आयोग से जांच की मांग

27 नवंबर, रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े नाबालिग युवती के कथित यौन शोषण मामले को उजागर करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती के साथ सिमडेगा पुलिस की ओर से हिरासत में यातना दिए जाने के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने आयोग से मामले में तत्काल स्वतः संज्ञान लेकर अपनी निगरानी में स्वतंत्र जांच कराने का अनुरोध किया है।

श्री मरांडी ने पत्र में कहा है कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पाकरटांड़ थाना में अभिषेक भारती को मनचाहा बयान देने के लिए कथित तौर पर घंटों प्रताड़ित किया गया। उनके तलवों पर लाठियां मारने और उंगलियों के बीच पेंसिल फंसाकर यातना देने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि अदालत में पेशी के दौरान पत्रकार बेहोश होकर गिर पड़े। वहीं, न्यायालय परिसर में उनकी स्थिति का वीडियो बनाने वाले तीन पत्रकारों के मोबाइल से रिकॉर्डिंग मिटाने का भी आरोप है।

बाबूलाल मरांडी ने आयोग से अभिषेक भारती को तत्काल समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड से उनकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने संबंधित थानों और न्यायालय परिसर के सीसीटीवी फुटेज, स्टेशन डायरी, न्यायालय के दस्तावेज तथा अस्पताल के चिकित्सा अभिलेख सुरक्षित रखने के साथ ही सभी संबंधित पत्रकारों के बयान स्वतंत्र रूप से दर्ज कराने का भी अनुरोध किया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।