राजनीति

सिमडेगा में विकसित भारत युवा संसद, 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर युवाओं ने रखे विचार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सिमडेगा में विकसित भारत युवा संसद, 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर युवाओं ने रखे विचार

सिमडेगा के डीसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और माय भारत की ओर से विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के युवाओं ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर अपने विचार रखे।

Short Headline: सिमडेगा में विकसित भारत युवा संसद, 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर युवाओं ने रखे विचार

Location: Simdega, Jharkhand

एंकर युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय प्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से सिमडेगा में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और माय भारत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' रहा। इसमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से पहुंचे युवा प्रतिभागियों ने विषय पर अपने विचार रखे और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर अपनी समझ साझा की।

वीओ-1 सिमडेगा के डीसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित विकसित भारत युवा संसद की शुरुआत जिला युवा अधिकारी आलोक कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए युवाओं के भीतर संसदीय प्रणाली की समझ विकसित करने और उन्हें देश की नीति निर्माण प्रक्रिया से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विचार रखने का अवसर प्रदान करते हैं।

बाइट-1 आलोक कुमार, जिला युवा अधिकारी

वीओ-2 युवा संसद में शामिल प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। प्रतिभागी सौरभ कुमार ने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से युवाओं को देश के महत्वपूर्ण और समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखने का मंच मिलता है। उन्होंने इसे युवाओं के विचारों और अभिव्यक्ति को सामने लाने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

बाइट-2 सौरभ कुमार, प्रतिभागी

फाइनल वीओ सिमडेगा में आयोजित विकसित भारत युवा संसद के माध्यम से युवाओं को संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर संवाद का अवसर मिला। 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' जैसे विषय पर युवाओं की भागीदारी ने नीति और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को लेकर उनकी रुचि को सामने रखा।

सिमडेगा से मनोज कुमार सिन्हा 'मनु' की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।