सिंधिया स्कूल के 129वें स्थापना दिवस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का आह्वान, तकनीक के निर्माता बनें विद्यार्थी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एआई और नवाचार के रचनात्मक उपयोग पर जोर; सोशल मीडिया के प्रभाव से स्वतंत्र सोच बचाने और अच्छा इंसान बनने का दिया संदेश
ग्वालियर, अक्टूबर 25: जिले के ऐतिहासिक सिंधिया स्कूल में 129वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और स्कूल के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक का रचनात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल ड्रोन देखने वाला नहीं, बल्कि ड्रोन बनाने वाला बनना चाहिए। सोशल मीडिया के प्रभाव से स्वतंत्र सोच को बचाए रखने और अच्छा इंसान बनने पर भी उन्होंने जोर दिया। समारोह के विशिष्ट अतिथि सर्वम एआई के सह-संस्थापक डॉ. विवेक राघवन ने भारत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान, कला और नवाचार के मॉडल प्रदर्शित किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल, कला, नेतृत्व और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
-------
बाइट- डॉ. विवेक राघवन — सह-संस्थापक, सर्वम एआई