राजनीति

सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश

रायपुर, 6 अक्टूबर 2026

सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल कंपनी छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में इकतालीस हजार सात सौ पचास करोड़ रूप्ए का निवेश करेगी। सिंगापुर में आयोजित प्रथम सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गये छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल को तिरालीस हजार दो सौ पचास करोड़ के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की प्रतिबद्धताएं प्राप्त हुईं। इसके तहत छत्तीसगढ़ में सौ मेगावाट क्षमता का एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस स्थापित किया जाएगा।

यह निवेश प्रतिबद्धता छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों को और गति देती है। राज्य में पहले से ही भारत का पहला एआई डेटा सेंटर पार्क स्थापित है। ये परियोजनाएं मिलकर छत्तीसगढ़ को भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के एक उभरते केंद्र के रूप में स्थापित कर रही हैं।

एनर्जी कैपिटल ग्लोबल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टानिस्लाव बोरिसोव ने कहा, “एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जिस ऊर्जा, भूमि और राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है, वह आज छत्तीसगढ़ में उपलब्ध है। यह एमओयू एक दीर्घकालिक साझेदारी की शुरुआत है। हम मध्य भारत में सबसे बड़ा एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस विकसित करने, राज्य में अंतरराष्ट्रीय पूंजी और विशेषज्ञता लाने तथा इसके संचालन के लिए छत्तीसगढ़ के इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर उत्साहित हैं।”

राज्य को सनस्ट्रीम ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से सोलर क्षेत्र के साथ-साथ संबंधित बैटरी स्टोरेज और कंपोनेंट्स के लिए ₹1,500 करोड़ का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रस्ताव भी प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ये निवेश प्रतिबद्धताएं छत्तीसगढ़ की नीतियों, संभावनाओं और लोगों के प्रति विश्वास का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे और छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के और करीब ले जाने में मदद मिलेगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल कंपनी ने छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में 41,750 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। यह कदम भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस निवेश से राज्य में नई तकनीकी नौकरियों के सृजन और उच्च-तकनीकी उद्योगों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, डेटा सेंटर के माध्यम से एआई और क्लाउड सेवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे स्थानीय व्यवसायों और स्टार्टअप्स को लाभ होगा। यह निवेश छत्तीसगढ़ को डिजिटल अर्थव्यवस्था के केंद्र में स्थापि

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।