राजनीति

सिंघाना के वार्ड-25 में ईवीएम खराब:देरी से शुरू हुआ मतदान, 35 केंद्रों पर वोटिंग जारी, नगरपालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सिंघाना के वार्ड-25 में ईवीएम खराब:देरी से शुरू हुआ मतदान, 35 केंद्रों पर वोटिंग जारी, नगरपालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव

सिंघाना में शहरी सरकार चुनने के लिए दूसरे चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे शुरू हो गई। मतदान शुरू होते ही शहर के सभी बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही महिलाओं की भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। वहीं वार्ड 25 के बूथ नंबर 25 पर ईवीएम खराब होने के कारण 7 बजे से मतदान शुरू नहीं हो सका।

बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। मशीन में खराबी की सूचना पर अधिकारी और टेक्नीकल टीम मौके पर पहुंची। करीब 50 मिनट बाद ईवीएम शुरू हुई। सिंघाना में नगरपालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में इन चुनावों को लेकर मतदाताओं और प्रत्याशियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते दिखाई दिए।

35 बूथों पर हो रही वोटिंग, 221 प्रत्याशी मैदान में सिंघाना नगरपालिका चुनाव के लिए कुल 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में 221 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें भाजपा के 31, कांग्रेस के 32 और अन्य पार्टियों के साथ निर्दलीय 158 प्रत्याशी शामिल हैं। शहर के कई वार्डों में अलग-अलग प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोचक बना हुआ है।

20,730 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल सिंघाना में कुल 20,730 मतदाता हैं। इनमें 10,928 पुरुष और 9,802 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों में से 8 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

मतदान के बाद बुहाना में रखी जाएंगी मतपेटियां मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मतपेटियों को बुहाना में बनाए गए कंट्रोल रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतगणना की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।