सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में 539 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमृत द्वार, पांच्यजन्य द्वार और सिद्धवट क्षेत्र का होगा विकास
प्रभावित दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान और पात्रों को आवास देने की बात
उज्जैन, अक्टूबर 27: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के भव्य और दिव्य आयोजन के लिए दीर्घकालिक विकास पर जोर दिया। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 539 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इनमें अमृत द्वार, पांच्यजन्य द्वार और सिद्धवट क्षेत्र के विकास कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान और मकान टूटने से प्रभावित लोगों को शासकीय योजनाओं के तहत आवास उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने वाल्मीकि धाम के पास स्थित थाने का नाम वाल्मीकि धाम थाना करने और सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में होमस्टे विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि सिंहस्थ के दौरान पर्यटन, रोजगार और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार हो सके।
------
बाइट डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मप्र