व्यापार

सिंहस्थ के लिए हट सकती हैं मंडी गेट की दुकानें:व्यापारियों ने 5 एकड़ जमीन पर जगह मांगी; बोले- दो सिंहस्थ में बिना मुआवजे जमीन दी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सिंहस्थ के लिए हट सकती हैं मंडी गेट की दुकानें:व्यापारियों ने 5 एकड़ जमीन पर जगह मांगी; बोले- दो सिंहस्थ में बिना मुआवजे जमीन दी

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच आगर रोड पर चिमनगंज मंडी गेट के सामने दरगाह के पास की 10 से 12 दुकानों को हटाए जाने की आशंका है। व्यापारियों ने दुकानों के पीछे की करीब 5 एकड़ सरकारी जमीन पर वैकल्पिक जगह देने की मांग की है। उनका कहना है कि दुकानें हटने से रोजगार और आजीविका पर असर पड़ेगा।

सिंहस्थ की कार्ययोजना के तहत इंदिरा नगर चौराहे से चामुंडा माता मंदिर चौराहे तक एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसके दायरे में ये दुकानें आ रही हैं। नगर निगम ने दुकानदारों को सूचना पत्र भेजकर 26 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच बुलाया है। व्यापारी कृष्ण चंद्र खंडेलवाल ने बताया कि 2002-03 में सिंहस्थ के दौरान दुकानों का 22 फीट हिस्सा और 2014-15 में सिंहस्थ 2016 के दौरान 16 फीट हिस्सा शासन को दिया गया था।

व्यापारियों का दावा है कि दोनों बार उन्होंने बिना मुआवजा लिए जमीन दी थी। अब फिर दुकानें हटाए जाने की स्थिति बन रही है। दुकानों से परिवार का होता है गुजारा दुकानदार मुकेश रघुवंशी ने कहा कि इन दुकानों से कई परिवारों का गुजारा होता है। यहां काम करने वाले कर्मचारियों की रोजी-रोटी भी इन दुकानों पर निर्भर है।

व्यापारियों ने कोयला फाटक और शाही मस्जिद इलाके में चौड़ीकरण के दौरान दुकानदारों को वैकल्पिक दुकानें दिए जाने का उदाहरण दिया। उन्होंने अपने लिए भी ऐसी ही व्यवस्था की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि वे सिंहस्थ के विकास कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने पुनर्वास और रोजगार की व्यवस्था करने के साथ दुकान के आकार के अनुसार पीछे की करीब 5 एकड़ सरकारी जमीन पर जगह देने की मांग की है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।