व्यापार

सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक

रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी बनाए रखना वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी जरूरत होती है.

ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश का एक लोकप्रिय विकल्प है, क्योंकि इसमें पहले से तय ब्याज दर के आधार पर रिटर्न मिलता है.

देश के कई सरकारी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले अधिक ब्याज देते हैं.

आइए जानते हैं कि किन पांच सरकारी बैंकों में FD कराने पर बुजुर्गों को बेहतर ब्याज मिल सकता है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने 7 अक्टूबर साल 2026 को रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 5.50 प्रतिशत कर दिया है. इसके बाद बैंकों की जमा दरों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है.

हालांकि, रेपो रेट बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंक तुरंत FD पर ब्याज बढ़ा देंगे. यह फैसला बैंकों की वित्तीय जरूरतों और जमा राशि की मांग पर भी निर्भर करता है.

उपलब्ध ब्याज दरों के मुताबिक, वरिष्ठ नागरिक इन सरकारी बैंकों की FD योजनाओं पर विचार कर सकते हैं.

बैंक ऑफ बड़ौदा

इसमें सबसे ऊपर में बैंक ऑफ बड़ौदा पहले स्थान पर है.

बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर अधिकतम 7.25 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है, जबकि सामान्य ग्राहकों के लिए अधिकतम दर 6.60 प्रतिशत बताई गई है.

पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को FD पर अधिकतम 7.10 प्रतिशत ब्याज मिल सकता है. वहीं, सामान्य ग्राहकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 6.60 प्रतिशत है.

केनरा बैंक

केनरा बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.10 प्रतिशत ब्याज दे रहा है.

सामान्य ग्राहकों के लिए इसकी अधिकतम दर 6.60 प्रतिशत बताई गई है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूनियन बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को FD पर अधिकतम 7.05 प्रतिशत ब्याज मिल सकता है. सामान्य ग्राहकों के लिए अधिकतम दर 6.55 प्रतिशत है.

<p style="text-align:

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।