SIR में छूटे नामों को जोड़ने के लिए दिल्ली में विशेष कैंप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 27, नई दिल्ली: दिल्ली में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से छूटे नामों को जोड़ने और गलतियों के सुधार के लिए रविवार को पूरी दिल्ली में विशेष कैंप लगाए गए।
इन कैंपों में पहुंचकर लोग अपने नाम दोबारा मतदाता सूची में जोड़ने और दस्तावेजों का सत्यापन कराने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
कैंपों का दौरा करने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल पर संतोष जताया।
एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि उनके पिता के नाम में कुछ त्रुटि थी। कैंप में पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनकी समस्या का तुरंत समाधान हो गया।
वहीं, एक अन्य नागरिक ने बताया कि SIR ऐप के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, लैंड सर्टिफिकेट और अन्य सरकारी पहचान पत्रों के जरिए दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
नागरिक के अनुसार, इस प्रक्रिया के जरिए डेटा में सुधार भी आसानी से किया जा रहा है।
अधिकारियों और बीएलओ की सक्रियता के चलते कैंपों में पहुंचे लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
लोगों के अनुसार, दस्तावेजों का सत्यापन और संशोधन करीब 15 से 20 मिनट में पूरा हो गया।
प्रशासन की इस पहल से नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान में राहत मिली है।
(बाइट- मनोज कुमार, बीएलओ और मतदाता )