राजनीति

SIR में हटाए गए नामों पर अपील की पहले होगी सुनवाई- SC

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
SIR में हटाए गए नामों पर अपील की पहले होगी सुनवाई- SC

नवंबर 23, नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम अंतरिम आदेश दिया है। कोर्ट ने साफ किया है कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, उनकी अपीलों पर सबसे पहले सुनवाई होगी। वहीं, जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए गए हैं, उनके खिलाफ दाखिल अपीलों पर फिलहाल सुनवाई नहीं होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने खास तौर पर कोलकाता नगर निगम क्षेत्र के प्रभावित मतदाताओं की अपीलों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अपीलों के जल्द निपटारे के लिए ट्रिब्यूनलों की संख्या बढ़ाने और अलग-अलग जगहों पर उनके कार्यालय खोलने को कहा है। चुनाव आयोग को इन व्यवस्थाओं के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है।

सुनवाई के दौरान वकील प्रशांत भूषण ने दलील दी कि वोटर लिस्ट से नाम हटने के बाद कुछ लोगों को राशन और दूसरी सरकारी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसका आदेश सिर्फ वोटर लिस्ट से जुड़ा है। अगर किसी को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, तो वह राहत के लिए हाईकोर्ट जा सकता है।

यानी सुप्रीम कोर्ट का पूरा जोर फिलहाल वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के खिलाफ अपीलों का जल्द निपटारा करने पर है।

फोटो- सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पिछले वर्षों में भारत में चुनावी सूची की शुद्धता पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बार सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान हटाए गए नामों पर पहले सुनवाई का आदेश दिया है। यह निर्णय चुनावी निष्पक्षता और मतदाता अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिहाज़ से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे हटाए जाने के बाद अपील करने वाले उम्मीदवारों को त्वरित न्याय मिलेगा। आम जनता पर इसका प्रभाव यह है कि मतदाता अपनी नामांकन स्थिति पर भरोसा कर सकते हैं, और चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।