राजनीति

'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त

देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के हलफनामे को लेकर भोपाल में कहा, "मुझे लगता है कि यह सही है, क्योंकि जब CEC और चुनाव आयोग की ओर से हलफनामा आया है तो यह बिल्कुल सही होगा.

मुझे लगता है कि ये सही है और SIR से जुड़े सभी फैसले फाइल पर लिए गए होंगे, जिस पर तीनों ने हस्ताक्षर किए होंगे.

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए ओपी रावत ने कहा कि अगर ये फैसले आयोग में लिए गए हैं तो आयोग की बैठक में इस पर आम सहमति बनी होगी.

उन्होंने आगे कहा कि इसमें उन्होंने जो बिंदुवार जवाब दिया है, उस पर भरोसा किया जाना चाहिए.

ओपी रावत ने कहा कि उन्होंने जो बिंदुवार जवाब दिया है हमें उसी आधार पर आगे बढ़ना चाहिए. बाकी बातें तभी पता चलेंगी जब पूरा मामला विस्तार से सामने आएगा.

ECI की विश्वसनीयता पर क्या कहा

चुनाव आयोग की विश्वसनीयता बहाल करने को लेकर उन्होंने कहा कि ये वाकई बहुत चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि जिस तरह से इलेक्शन कमीशन की साख पर आंच आई है.

इसके बाद उन्होंने ओडिशा की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर 7-8 बीएलओ ने एक थाने में जाकर शिकायत की है कि हमारे अधिकारियों ने हमसे ही कागजात लेकर कई लोगों के नाम डिलीट किए हैं. इससे बड़ी चिंता जाहिर होती है.

VIDEO | Bhopal: Former Chief Election Commissioner OP Rawat on the CEC's affidavit, says, "I think it is correct because when the CEC and Election Commission's affidavit has come, it would be absolutely correct that all SIR-related decisions would have been taken on file, so all three would have signed it, and if they were taken in the Commission, there would have been consensus in the Commission meeting." He adds, "The point-wise reply they have given in this should be trusted and we should proceed on that basis.

The rest will be known only when the entire matter comes in detail..." (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)

Press Trust of India (@PTI_News) <a href="https://x.com/PT

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।