राजनीति

SIR विवाद: बीजेपी के अपनों ने उठाए सवाल! चुनाव आयोग से की स्पष्टीकरण की मांग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
SIR विवाद: बीजेपी के अपनों ने उठाए सवाल! चुनाव आयोग से की स्पष्टीकरण की मांग

देशभर में इस समय मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का नाम एक बार फिर बड़े राजनीतिक विवाद के केंद्र में है.

कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग फिर उठाई और कहा कि वह सरकारी गवाह बनकर बच सकते हैं.

वहीं अब एनडीए के 3 सहयोगी दलों ने भी चुनाव आयोग से स्थिति साफ करने की मांग की है.

एलजेपी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और टीडीपी के लोकसभा फ्लोर लीडर लावु श्रीकृष्ण देवरायालु ने चुनाव आयोग से इस पर स्पष्ट प्रतिक्रिया जारी करने का आग्रह किया.

एनडीए के भीतर से सबसे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से लोगों के मन में मौजूद गलतफहमियों को दूर करने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा, 'मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि सरकार के सदस्य के रूप में मेरा इरादा किसी संवैधानिक संस्था का बचाव करने का नहीं है.

विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों से भी मुझे कोई खास चिंता नहीं है, क्योंकि विपक्ष हमेशा वही रुख अपनाएगा जो उसके लिए राजनीतिक रूप से सही हो.'

चिराग पासवान ने की स्पष्टीकरण की मांग

उन्होंने कहा, 'अगर लोगों का चुनावी व्यवस्था पर से भरोसा कम होने लगे तो यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं होगा, इसलिए मेरा मानना ​​है कि चुनाव आयोग को और अधिक सशक्त तरीके से स्पष्टीकरण देना चाहिए.

उन्हें राहुल गांधी और उनके सहयोगियों के बयानों का जवाब देने की जरूरत नहीं है, बल्कि लोगों के मन में मौजूद गलतफहमियों को दूर करना चाहिए.'

भ्रम की स्थिति पैदा हो गई: उपेंद्र कुशवाहा

आरएलएम के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भी स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कहा कि इस विवाद ने जनता के बीच भ्रम पैदा कर दिया है.

एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, 'एसआईआर को लेकर हुए विवाद ने जनता के बीच काफी भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है. इस मामले का समाधान होना चाहिए.

चुनाव आयोग को इस भ्रम को दूर करने के लिए वास्तविक स्थिति के बारे में तुरंत स्पष्टीकरण जारी करना चाहिए.'

<p style="text

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।