SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रदर्शन के बीच सरकार और विपक्ष एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं.
गृह मंत्री अमित शाह के इंडिया गठबंधन पर निशाना साधने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने जवाब दिया था. अब जेपी नड्डा ने खरगे को खरी-खोटी सुनाई है.
जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खरगे से कहा है कि झूठ बोलना बंद कीजिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, खड़गे जी, झूठ बोलना बंद कीजिए!
माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने कभी 13.39 करोड़ भारतीयों को घुसपैठिया नहीं कहा है.
चुनाव आयोग ने साफ बताया है ये 13.39 करोड़ नाम अंतिम कटौती नहीं, बल्कि ड्राफ्ट रोल में अनुपस्थित/पलायन/मृत/डुप्लीकेट (ASDD) श्रेणी में चिह्नित हैं जिसमें-
खड़गे जी, झूठ बोलना बंद कीजिए!
माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने कभी 13.39 करोड़ भारतीयों को घुसपैठिया नहीं कहा है। चुनाव आयोग ने साफ बताया है ये 13.39 करोड़ नाम अंतिम कटौती नहीं, बल्कि ड्राफ्ट रोल में अनुपस्थित/पलायन/मृत/डुप्लीकेट (ASDD) श्रेणी में चिह्नित हैं जिसमें - 2.80 करोड़ मृत 6.30 करोड़ स्थायी रूप से शिफ्ट 3.01 करोड़ अनुपस्थित 1.02 करोड़ डुप्लीकेट भारतीय जनता पार्टी और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की लोकप्रियता को SIR का परिणाम बताकर खारिज करना कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है।
SIR तो 2024 के बाद शुरू हुआ, जबकि गुजरात में कांग्रेस पिछले 31 वर्षों से एक भी चुनाव नहीं जीत पाई है। त्रिपुरा में 33 वर्षों से कांग्रेस का मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है और बंगाल में 54 वर्षों से कांग्रेस को कोई जीत हासिल नहीं हुई है। भ्रामक प्रचार और नकारात्मक राजनीति से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता।
बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में जनता कांग्रेस को सिरे से नकार चुकी है। SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने और भ्रम फैलाने के बजाय राहुल गांधी व कांग्रेस को जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करना चाहिए। जनता का विश्वास मोदी जी, भाजपा और N
📡 स्रोत: ABP Live