खेल

सिराज को बेंच पर क्यों बैठाया? NZ टेस्ट ड्रॉ होने के बाद गिल ने तोड़ी चुप्पी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सिराज को बेंच पर क्यों बैठाया? NZ टेस्ट ड्रॉ होने के बाद गिल ने तोड़ी चुप्पी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन से मोहम्मद सिराज का पत्ता कटा, जिस पर काफी बवाल हुआ था.

तमाम पूर्व क्रिकेटरों और एक्सपर्ट्स ने सिराज के बाहर होने पर नाराजगी जताई थी. फैंस ने इस फैसले के लिए हेड कोच गौतम गंभीर की भी आलोचना की थी. अब मुकाबला ड्रॉ होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने सिराज को लेकर चुप्पी तोड़ी.

गिल ने बताया कि आखिर सिराज को बेंच पर क्यों बैठाया गया था.

गिल ने इस बात पर जोर दिया कि सिराज को ड्रॉप करने का फैसला काफी मुश्किल था. भारतीय कप्तान ने सिराज की फॉर्म को लेकर बात की.

फॉर्म न होना ही सिराज के बाहर होने का असली कारण रहा.

खराब फॉर्म, सिराज हुए बाहर

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में शुभमन गिल ने सिराज को लेकर कहा, "सिराज एक बहुत अच्छा दोस्त है और उसे टीम से बाहर करना एक बहुत मुश्किल फैसला था.

हमने साथ में काफी क्रिकेट खेला है और मैं उसे शुरुआती दिनों से जानता हूं.

टेस्ट से पहले मैंने उससे बात की और उसे इस फैसले के बारे में समझाया, और वह बात समझ गया.

देखिए, हर खिलाड़ी के करियर में एक ऐसा दौर आता है जब वह अपने बेहतरीन फॉर्म में नहीं होता, और हमने मौजूदा फॉर्म के आधार पर ही खिलाड़ियों को चुना है."

श्रीलंका टेस्ट सीरीज में खेले थे सिराज

सिराज ने टीम इंडिया के लिए पिछला टेस्ट अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था.

वह अब तक अपने करियर में 48 टेस्ट खेल चुके हैं.

इन मैचों की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 29.63 की औसत से 144 विकेट लिए हैं, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 9/190 का रहा.

27 से शुरू होगा दूसरा टेस्ट

भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट 27 नवंबर, शुक्रवार से शुरू होगा. यह मैच क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत सुबह 3:30am बजे से होगी.

मैच को भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी.

<p style=

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।