सिरमौर जिला में दीपावली पर्व पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीपावली के पावन त्योहार पर बाहरी राज्यों और राज्य के अन्य हिस्सों से लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। यात्रियों की इस भारी भीड़ को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने समय रहते लोगों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुँचाने के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की हैं। पांवटा साहिब एक औद्योगिक क्षेत्र हैं । नियमित रूट की बसों में सीटों की मारामारी है भीड़ के कारण यात्रियों को अपने घरों तक पहुँचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई हैं।
मीडिया से बात करते हुए बस अड्डा प्रभारी पांवटा साहिब सिया राम ने बताया कि दीपावली का पावन त्यौहार आज धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लोग भारी संख्या में अपने कामकाज से लौटकर घरों की ओर रुक कर रहे हैं जिसको देखते हुए बसों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा और सुरक्षित सफर के लिए एचआरटीसी ने पूरी तैयारी की है और लगातार चालक परिचालक अपनी सेवाएं दे रही है।
उन्होंने कहा कि अतिरिक्त बसें चलाने को लेकर भी व्यवस्था की गई है। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त बसें भी लोगों की सुविधा के अनुसार चलाई जा रही हैं ताकि किसी भी तरह से इस दीपावली त्यौहार पर लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े और वह समय रहते अपने घरों तक पहुंच कर अपने परिजनों संग दीपावली का त्योहार धूमधाम के साथ मना सके।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सिरमौर जिले में दीपावली के दौरान बाहरी राज्यों और राज्य के अन्य हिस्सों से आने वाले लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अतिरिक्त बस सेवाएँ शुरू की हैं। यह कदम यात्रियों को सुरक्षित और समय पर अपने गंतव्य तक पहुँचाने के लिए उठाया गया है, जिससे भीड़भाड़ और सीटों की मारामारी की समस्या कम हो सके। इस पहल से स्थानीय जनता को यात्रा के दौरान आराम और सुरक्षा मिलेगी, और औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में भीड़ कम होगी। परिणामस्वरूप, यातायात सुचारू रहेगा और त्योहार के दौरान लोगों को तनाव