व्यापार

सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन

केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि इस कदम का मतलब बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द होना नहीं है। जब तक बैंक की वित्तीय स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक वह इन प्रतिबंधों के तहत अपना बैंकिंग कामकाज जारी रखेगा। परिस्थितियों के आधार पर, RBI इन निर्देशों की समीक्षा कर सकता है या उनमें बदलाव कर सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 21 अक्टूबर 2026 को पुडुचेरी को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड पर कड़े परिचालन प्रतिबंध लगाए हैं.

जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा करने और बैंक की लिक्विडिटी (नकदी) की स्थिति को देखते हुए RBI के दिए गए निर्देश अगले छह महीने तक लागू रहेंगे.

इस दौरान डिपॉजिटर्स को कुछ शर्तों के साथ अपने खाते से 5,000 रुपये तक निकालने की ही अनुमति होगी.

बैंक पर इन चीजों के लिए भी लगी रोक

आरबीआई के लगाए गए प्रतिबंधों के मद्देनजर पुडुचेरी को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड रिजर्व बैंक की पूर्व लिखित मंजूरी के बिना कोई नया लोन या एडवांस नहीं दे सकता और न ही मौजूदा लोन को रिन्यूअल कर सकता है.

इसके अलावा, बैंक निर्देशों में बताई गई शर्तों को पूरा किए बिना कोई नया निवेश नहीं कर सकता, नई देनदारियां नहीं ले सकता, उधार के जरिए फंड नहीं जुटा सकता, नई जमा राशि स्वीकार नहीं कर सकता, कोई भुगतान नहीं कर सकता और न ही अपनी संपत्ति बेच या ट्रांसफर कर सकता है.

बैंक की मौजूदा लिक्विडिटी स्थिति को देखते हुए RBI ने जमाकर्ताओं को अपने बचत, चालू या अन्य खातों से 5,000 रुपये तक निकालने की अनुमति दी है.

हालांकि, इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि आरबीआई ने यह साफ-साफ कह दिया है कि ऐसा करने का मतलब यह नहीं है कि बैंक का लाइसेंस कैंसिल हो गया है.

बैंक की वित्तीय स्थिति जब तक नहीं सुधरती है, तब तक इन्हीं प्रतिबंधों के तहत बैंक अपना कामकाज जारी रखेगा.

आरबीआई का क्या है मकसद?

जब कोई बैंक डूबने के कगार पर होता है, तब बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 (Banking Regulation Act, 1949) के तहत आरबीआई मामले में हस्तक्षेप

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।