मनोरंजन

'सिर्फ एक ही किंग है...' शाहरुख खान के मुरीद हुए करण जौहर, किंग नए पोस्टर पर लुटाया प्यार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'सिर्फ एक ही किंग है...' शाहरुख खान के मुरीद हुए करण जौहर, किंग नए पोस्टर पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान तीन साल के लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं.

दिसंबर 2023 में उनकी फिल्म 'डंकी' आई थी और अब इसके तीन साल बाद दिसंबर 2026 में उनकी फिल्म 'किंग' रिलीज होगी.

मंगलवार को मेकर्स ने किंग से शाहरुख खान का नया पोस्ट शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया.

इसमें अब शाहरुख के लुक के फिल्ममेकर करण जौहर भी मुरीद हो गए और कम शब्दों में एक्टर की जमकर तारीफ कर डाली.

करण ने शाहरुख को कहा 'किंग'

शाहरुख खान को उनके फैंस 'किंग' और 'किंग खान' भी कहते हैं.

वही इंडस्ट्री में भी अक्सर उनके लिए ये शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं. अब शाहरुख के खास दोस्त और दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने भी शाहरुख को किंग कहा है.

उन्होंने किंग का नया पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'और वह वापस आ गया है. सिर्फ एक ही किंग है. किंग.'

शाहरुख ने भी शेयर किया पोस्टर

शाहरुख खान ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से किंग का नया पोस्टर शेयर किया है.

एक्टर ने इंस्टाग्राम से पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'आज फिर याद आया...कातिल नहीं... आशिक हूं...' इस पोस्टर में शाहरुख का इंटेंस लुक नजर आ रहा है. उन्होंने अपने एक हाथ में बंदूक पकड़ रखी है और मुंह में गुलाब दबाए रखा.

एक्टर के चेहरे पर खून नजर आ रहा है, क्योंकि किंग एक्शन से भरपूर फिल्म साबित होगी.

शाहरुख के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में करीना कपूर खान, काजोल, हिमेश रश्मिया, हर्षदीप कौर जैसे कलाकारों ने भी कमेंट करके प्यार बरसाया है.

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-wi

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।