राजनीति

सीतामढ़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC की निकाली अर्थी:SIR और मतदाता सूची पर विरोध, पीएम-अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सीतामढ़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC की निकाली अर्थी:SIR और मतदाता सूची पर विरोध, पीएम-अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी

सीतामढ़ी में कांग्रेस ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनावी प्रक्रिया को लेकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय में उनकी प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी नारे लगाए गए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोरी’, ‘वोट चोरों’ और ‘गद्दी चोरों’ जैसे नारे लगाए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… अर्धनग्न होकर भी कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कुछ नेता अर्धनग्न कपड़ों में भी नजर आए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का निर्वाचन आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त पर हो कड़ी कार्रवाई प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जिस तरह की भूमिका निभाई है, उसे देश की जनता समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों से समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मतदाता सूची पर आयोग दे स्पष्ट जवाब कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मो.

शम्स शाहनवाज ने कहा कि वोट जनता के लोकतांत्रिक अधिकार का आधार है। यदि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं तो निर्वाचन आयोग को इसका स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी। कांग्रेस ने देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी SIR से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर उनके इस्तीफे, कार्रवाई और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग कर रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।