राजनीति

दो सितम्बर तक प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

लेखक: AIR Dehradun अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दो सितम्बर तक प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

31 अगस्त 2026, देहरादून: प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है, देहरादून समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम के अलर्ट को देखते हुए देहरादून, बागेश्वर नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा व पौड़ी जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

वहीं प्रदेश में लगातार बारिश से जन-जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौसम और बारिश की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में आपदा प्रबंधन समेत सभी विभागों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। आपदा की सूचना सभी जिले तत्काल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध करवाएंगे।

A
AIR Dehradun

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।