1 सितंबर से बदले LPG के दाम, जानें अब कितने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हर महीने की पहली तारीख यानी 1 तारीख को देशभर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं.
इस दिन सरकारी तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों का रिव्यू करती हैं और नई कीमतें जारी करती हैं.
इसी कड़ी में 1 सितंबर 2026 को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल है.
आज के दिन 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपये का इजाफा सरकार ने किया है.
कमर्शियल गैस सिलेंडर में 9.50 रुपये बढ़ने के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2747.50 रुपये हो गई है.
ये कोई पहली बार नहीं है, बल्कि इस साल में कई बार गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो चुका है.
यहां से आप शहर अनुसार, कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा दाम के बारे में जान सकते हैं.
कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा दाम-
दिल्ली- 2747.50 रुपए
नोएडा- 2747.50 रुपए
कोलकाता- 2982 रुपए
चेन्नई- 2916.50 रुपए
मुंबई- 2,701 रुपए
ये भी पढ़ें: बच्चों को Maggie-Kurkure देने से पहले सावधान, अब डेट मिटाकर बेचा जा रहा सामान
लगातार दो महीने घटे थे दाम
अगस्त में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में लगातार दूसरे महीने कटौती की गई थी.
कटौती के बाद दिल्ली में 192 रुपये की कटौती के बाद इसकी कीमत घटकर 2,738 रुपये हो गई थी.
वहीं, मुंबई में 194 रुपये की कटौती के बाद कीमत 2,691.50 रुपये हुई, कोलकाता में 209 रुपये घटकर 2,872.50 रुपये और चेन्नई में 200 रुपये कम होकर 2,906 रुपये हो गई थी.
इससे पहले 1 जुलाई 2026 को दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar