राज्य

4 सितंबर को छोटे स्नान के साथ चंबा जिला की विश्व विख्यात मणिमहेश यात्रा का होगा आगाज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
4 सितंबर को छोटे स्नान के साथ चंबा जिला की विश्व विख्यात मणिमहेश यात्रा का होगा आगाज

अगस्त 03, चंबा (हिमाचल प्रदेश): मणिमहेश डल झील में 4 सितंबर को छोटे स्नान के साथ चंबा जिला की विश्व विख्यात मणिमहेश यात्रा का आगाज हो जाएगा। यह यात्रा आधिकारिक रूप से 4 सिसंबर से शुरू होकर 19 सितंबर तक चलेगी और 19 को मणिमहेश डल झील में शाही स्नान होगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है।

यात्रियों की सुविधा के लिए जहां जगह-जगह लंगर स्थापित किए गए हैं वहीं अस्थाई आवास, मेडिकल कैंप व घोड़े खच्चर की सुविधा के अलावा अन्य कई प्रकार की सुविधा श्रद्धालुओं को उपलब्ध हो पाएंगी। इस बार मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को संचार की सुविधा भी मिल पाएगी। इसके लिए धनछो में बीएसएनएल का मोबाइल टावर चालू हो चुका है।

वहीं यात्रियों को हेली टैक्सी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है और पहली बार होली से गौरीकुंड तक भी यह सुविधा श्रद्धालुओं को मिल रही है

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।