राजनीति

4 सितंबर को सीहोर में CM मोहन यादव करेंगे पावर ट्रांसफॉर्मर का पहला रोल-आउट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
4 सितंबर को सीहोर में CM मोहन यादव करेंगे पावर ट्रांसफॉर्मर का पहला रोल-आउट

मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को सीहोर से नई रफ्तार मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई पावर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई से तैयार होने वाले पहले ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट करेंगे। करीब 50 एकड़ में स्थापित यह देश की एक ही स्थान पर स्थित सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण सुविधाओं में से एक है।

यहां 220 केवी से लेकर 1200 केवी क्षमता तक के ट्रांसफॉर्मर तैयार किए जाएंगे। इकाई की उत्पादन क्षमता हर महीने 35 पावर ट्रांसफॉर्मर बनाने की होगी। सीहोर में बनने वाले ट्रांसफॉर्मर देश के विभिन्न हिस्सों के साथ वैश्विक बाजारों तक पहुंचेंगे। इनका उपयोग विद्युत क्षेत्र के अलावा डेटा सेंटर, रेलवे, नवकरणीय ऊर्जा, तेल एवं गैस और ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं में किया जाएगा।

इस इकाई से सीहोर में 2000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। सरकार के मुताबिक परियोजना स्थानीय रोजगार के साथ सहायक उद्योगों और कारोबार के लिए भी नए अवसर पैदा करेगी।

------

लोवर हेडर- 4 सितंबर को सीहोर में पावर ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट

CM मोहन यादव करेंगे पहले ट्रांसफॉर्मर का शुभारंभ

सीहोर में 1200 KV तक के ट्रांसफॉर्मर बनेंगे

2000 से ज्यादा रोजगार के अवसर होंगे सृजित

MP के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।