राज्य

सिवनी- ग्राम ढेंकी में श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी विराजित माँ दुर्गा की अनोखी प्रतिमा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सिवनी- ग्राम ढेंकी में श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी विराजित माँ दुर्गा की अनोखी प्रतिमा

सिवनी के ग्राम ढेंकी में माँ दुर्गा की अद्भुत प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, पलकें झपकाती और मुस्कुराती देवी के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु!

एंकर- सिवनी जिले के ग्राम ढेंकी में विराजी माँ दुर्गा की अद्भुत प्रतिमा इन दिनों पूरे प्रदेश में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दरअसल मूर्ति कलाकार ने प्रतिमा को ऐसा जीवंत स्वरूप दिया है कि माँ की पलकें झपकाने और मुख पर दिखाई देने वाली मुस्कान श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है। सोशल मीडिया पर भी देवी माँ की यह प्रतिमा खूब सुर्खियां बटोर रही है।

सिवनी के ग्राम ढेंकी में विराजी माँ दुर्गा की अद्भुत प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मूर्ति कलाकार की कलाकारी ने प्रतिमा को ऐसा जीवंत स्वरूप दिया है कि पलकें झपकाने और मुख पर मुस्कान के दृश्य लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। देवी माँ की इस अनोखी प्रतिमा के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु ग्राम ढेंकी पहुंच रहे हैं।

वहीं, प्रतिमा के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में हैं। देवी माँ के इस अद्भुत स्वरूप के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, ग्राम ढेंकी को आस्था और आकर्षण का खास केंद्र बना रही है।

बाइट1- जयेंद्र बघेल, समिति सदस्य

बाइट2- लखनसिंह बघेल, समिति सदस्य

बाइट3- स्वीटी साहू, श्रद्धालु

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।