व्यापार

सिवनी में जीआई टैग प्राप्त जम्बो सीताफल को मिला स्थानीय बाजार, कंपनी गार्डन में खुला स्टॉल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सिवनी में जीआई टैग प्राप्त जम्बो सीताफल को मिला स्थानीय बाजार, कंपनी गार्डन में खुला स्टॉल

उद्यानिकी विभाग की पहल से किसानों को उत्पाद की बिक्री के लिए मिलेगा बेहतर अवसर।

करीब 400 ग्राम तक वजन वाले भूत-बंधनी के जम्बो सीताफल को अब जिला मुख्यालय के ग्राहक भी सीधे खरीद सकेंगे।

सिवनी, अक्टूबर 20: जिले में जीआई टैग प्राप्त जम्बो सीताफल को जिला मुख्यालय पर ही बाजार उपलब्ध कराने की पहल की गई है। उद्यानिकी विभाग ने कंपनी गार्डन परिसर में स्टॉल शुरू किया है, जिससे किसानों को अपने उत्पाद की बिक्री के लिए बेहतर अवसर मिल सके। जिले के भूत-बंधनी क्षेत्र का जम्बो सीता-फल अपने बड़े आकार और खास पहचान के लिए प्रसिद्ध है। इसका वजन लगभग 400 ग्राम तक होता है। इस सीजन में इसकी आपूर्ति देश के बड़े शहरों में की जा रही है। जिला मुख्यालय पर स्टॉल शुरू होने से स्थानीय ग्राहक भी इसे सीधे खरीद सकेंगे।

-------

बाइट-: आशा उपवंशी बासेवार, जिला उद्यानिकी अधिकारी

बाइट-: लालचंद धुर्वे, अध्यक्ष, भूतबंधानी सीताफल उत्पादक कंपनी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।