सिवनी में ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर, PF और पेंशन से जुड़ी समस्याओं का निराकरण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO की ओर से सिवनी में ‘निधि आपके निकट 2.0’ जनसंपर्क एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य भविष्य निधि सदस्यों, पेंशनभोगियों और नियोक्ताओं की समस्याओं को सुनना और उनका निराकरण सुनिश्चित करना रहा। ज्यारत नाका स्थित मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के बरघाट परियोजना मंडल कार्यालय में आयोजित शिविर में भविष्य निधि, पेंशन और अन्य संबंधित मामलों को लेकर हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
इस दौरान पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र से जुड़ी सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में कर्मचारी नामांकन अभियान के तहत पात्र कर्मचारियों को EPFO से जुड़ने और भविष्य निधि के विभिन्न लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई। वहीं, पात्र प्रतिष्ठानों और नियोक्ताओं को विश्वास योजना के प्रावधानों और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई।
शिविर में प्राप्त शिकायतों में से जिनका मौके पर निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। इस पहल के माध्यम से कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और नियोक्ताओं को भविष्य निधि से जुड़ी सेवाओं की जानकारी और शिकायतों के समाधान के लिए एक मंच उपलब्ध कराया गया।
-----
बाइट 1: छवि कुमार, नोडल अधिकारी
बाइट 2: अरविंद हरिनद्वार, आवेदक ------------
सिवनी में EPFO का ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर आयोजित
भविष्य निधि और पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण का प्रयास
पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा उपलब्ध
कर्मचारी नामांकन अभियान के तहत EPFO से जुड़ने की जानकारी
नियोक्ताओं को विश्वास योजना के प्रावधानों और लाभों से कराया अवगत