राजनीति

‘सिविक-हीरो’ राजेश ने उठाई गंदगी की समस्या:नर्मदा जल की समस्या दूर कराकर पार्षद शाहीन सादिक खान बनीं 'पब्लिक-स्टार'; आप भी करें भास्कर-समाधान पर पोस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
‘सिविक-हीरो’ राजेश ने उठाई गंदगी की समस्या:नर्मदा जल की समस्या दूर कराकर पार्षद शाहीन सादिक खान बनीं 'पब्लिक-स्टार'; आप भी करें भास्कर-समाधान पर पोस्ट

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) पार्षद शाहीन सादिक खान बनीं आज की 'पब्लिक स्टार' वार्ड 73 के निवासी अमर लश्करी ने 'भास्कर समाधान' पर पेयजल की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पहले नलों में रोज नर्मदा का पानी आता था, लेकिन अब एक दिन छोड़कर केवल 30 मिनट के लिए पानी आ रहा है।

पानी भी गंदा था और प्रेशर कम होने से बाल्टी भरना भी मुश्किल हो रहा था। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद शाहीन सादिक खान ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। कान्यकुब्ज नगर निवासी राजेश राठौर बने आज के 'सिविक हीरो' वार्ड 4 के कान्यकुब्ज नगर निवासी राजेश राठौर ने श्री कृष्णा नगर के गार्डन में फैली गंदगी को लेकर 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने गार्डन में कचरा, बदबू और चूहों की समस्या सामने रखी थी। शिकायत के बाद समस्या का समाधान हुआ, जिसकी पुष्टि भी राजेश राठौर ने खुद की। समस्या को जिम्मेदारों तक पहुंचाने और समाधान के बाद उसकी पुष्टि करने वाले राजेश राठौर आज के 'सिविक हीरो' बने। उनकी यह पहल बताती है कि नागरिक सिर्फ समस्या उठाकर ही नहीं, बल्कि समाधान की जानकारी साझा कर भी इस पहल का हिस्सा बन सकते हैं।

एप से लोगों को मिल रहा समाधान रीगल चौराहा: कब्जे की शिकायत पर हुई कार्रवाई, लोगों को मिली राहत वार्ड 55 की निवासी अस्मिता ने रीगल चौराहे पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि इससे सुबह घूमने आने वाले लोगों को योग, सूर्य नमस्कार और पक्षियों को दाना डालने में परेशानी हो रही है।

शिकायत सामने आने के बाद पार्षद पंखुड़ी दोशी ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। कचरा-ड्रेनेज, बंद स्ट्रीट लाइट, टूटी सड़क और कटे पेड़ों से परेशान शहरवासी खजराना: बैकलाइन में कचरा, ड्रेनेज का पानी घरों तक पहुंच रहा वार्ड 39 के निवासी मोहम्मद बासिद ने शिकायत दर्ज कराई है कि दरगाह मेन रोड, शाही बाग की बैकलाइन में लगातार कचरा डाला जा रहा है।

ड्रेनेज लाइन भी चोक है और पानी ओवरफ्लो होकर घरों की दीवारों में घुस रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार इंदौर 311 पर कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रताप नगर: 15 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में गली वार्ड 66 के निवासी अरविंद सिंह राजपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि गुरु गोबिंद सिंह मार्ग के पास प्रताप नगर में स्ट्रीट लाइट 15 दिनों से बंद है।

इससे रात में गली में अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होनें जल्द स्ट्रीट लाइट चालू कराने की मांग की हैं। विदुर नगर: ड्रेनेज लाइन के लिए खोदी सड़क दो महीने से अधूरी वार्ड 79 के निवासी आकाश मकासरे ने शिकायत दर्ज कराई है कि अहिरखेड़ी रोड पर ड्रेनेज लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी।

करीब दो महीने बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। इससे रहवासियों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। छत्रीबाग: पुराने पेड़ काटे जाने से रहवासियों में नाराजगी वार्ड 71 के निवासी जितेंद्र पाबले ने शिकायत दर्ज कराई है कि एमओजी लाइंस मेन रोड पर स्मार्ट सिटी और नगर निगम द्वारा कई पुराने पेड़ काटे गए हैं।

शिकायतकर्ता ने बचे हुए पेड़ों को कटने से बचाने की मांग की है। जनता को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने के बाद यूजर इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं।

अधिकारी भी साझा कर सकेंगे कार्रवाई की जानकारी इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और की गई कार्रवाई की जानकारी एप पर साझा कर सकते हैं। समाधान होने के बाद शिकायतकर्ता को भी इसकी जानकारी मिलती है। 'भास्कर समाधान' बदलाव की पहल 'भास्कर समाधान' का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और स्थानीय समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।