खेल

स्कॉर्पियो ने मां के सामने 3-साल के बच्चे को कुचला:दुकान से दौड़कर अचानक सड़क पर पहुंचा; टायर में फंसकर 10 फीट तक घिसटते गया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026 👁️ 22 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्कॉर्पियो ने मां के सामने 3-साल के बच्चे को कुचला:दुकान से दौड़कर अचानक सड़क पर पहुंचा; टायर में फंसकर 10 फीट तक घिसटते गया

खेलते-खेलते दौड़कर सड़क पर पहुंचे 3 साल के मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। गाड़ी के आगे का टायर मासूम के ऊपर से निकल गया। इसके बाद बच्चा पीछे के टायर में फंसकर 10 फीट तक घिसटते हुए चला गया। हादसे में उसकी की मौके पर ही मौत हो गई। जेम्पा (3) पुत्र शैतान अपने पिता की दुकान से खेलते-खेलते सड़क की ओर दौड़ पड़ा, जब तक मां उसे बचाने के लिए पहुंची तब तक स्कॉर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

इस दौरान घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र बस स्टैंड के पास शुक्रवार सुबह 10:15 बजे की है। यहां देखें घटना से जुडी तस्वीरें… दुकान के काम में व्यस्त थे दंपती सांचौर की इंद्रा कॉलोनी निवासी शैतान सिंह ने बताया- घर से एक किलोमीटर दूर शहर के मुख्य बस स्टैंड के पास मेरी कॉस्मेटिक की दुकान है।

मैं और मेरी पत्नी आरती देवी दोनों दुकान चलाते हैं। इस दौरान इकलौता तीन साल का बेटा जेम्पा भी उनके साथ दुकान पर रहता है। दुकान के पास में ही जेम्पा की दादी चूड़ियों की दुकान चलाती हैं। दौड़कर सड़क पर पहुंचा तीन साल का मासूम हर रोज की तरह शुक्रवार को आरती देवी 9 बजे तक दोनों बेटियों को स्कूल भेजकर बेटे जेम्पा को लेकर दुकान पहुंची थी।

सुबह 10:15 बजे मैं और मेरी पत्नी दुकान के काम में व्यस्त थे। इस दौरान बेटा जेम्पा दौड़कर सड़क की ओर चला गया। इस दौरान बस स्टैंड की ओर से आती हुई स्कॉर्पियो ने बच्चे को टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए 10 फीट तक घसीटते हुए ले गया। स्कॉर्पियो ड्राइवर मौके से फरार शैतान सिंह ने बताया-हादसे के बाद बच्चे की सदमे में आ गई उसे कुछ समझ में नहीं आया।

इतने में दौड़कर आई दादी अनसी देवी ने फौरन बच्चे को गाड़ी के नीचे से निकाला। इस दौरान मौके देखकर स्कॉर्पियो ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जेम्पा को लेकर सांचौर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त किया सांचौर थाने के एएसआई तगाराम ने बताया- एक्सीडेंट की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी।

घटना सीसीटीवी भी सामने आया है। गाड़ी को जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। … यह खबर भी पढ़े अलवर में घर के बाहर कार ने मासूम को कुचला,VIDEO:रास्ता क्रॉस कर रही थी, हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी ले भागा अलवर में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रही मासूम को कुचल दिया। हादसे में बच्ची गंभीर घायल हो गई।

हादसा स्कीम नंबर-10 इलाके में गुरुवार दोपहर 3:15 बजे हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि कार के टायर मासूम के ऊपर से निकल गए। बच्ची के चार दांत टूट गए, उसके होंठ पर चार टांके आए हैं। बच्ची के पैरों में भी गंभीर चोट आई है। (पढ़ें पूरी खबर)

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर एक 3‑साल के बच्चे के सड़क पर स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल से कुचले जाने के हादसे के बारे में है। 1. विषय: सड़क सुरक्षा और मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना। 2. महत्व: बच्चे की अचानक मृत्यु ने समाज में गहरी संवेदना पैदा की, और यह दिखाता है कि सड़क पर अनियंत्रित वाहन चलाने से कितनी विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। 3. असर: जनता को सड़क पर सावधानी बरतने, विशेषकर बच्चों के आस-पास वाहनों को नियंत्रित करने की आवश्यकता का एहसास होगा, और इससे सड़क सुरक्षा नीतियों पर चर्चा तेज़ होगी।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।