स्कूल की सीढ़ी ध्वस्त होने से छात्रा की मौत, तीन बच्चे घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All
स्कूल की सीढ़ी ध्वस्त होने से छात्रा की मौत, तीन बच्चे घायल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला और घायल तीनों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तीनों का इलाज जारी है।
30 सितंबर , खगड़िया (खगड़िया, बिहार) : जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव के पासवान टोला स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को अचानक सीढ़ी ध्वस्त हो गई। हादसे में सीढ़ी के मलबे में दबकर एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला और घायल तीनों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तीनों का इलाज जारी है।
मृत छात्रा की पहचान 9 वर्षीय रितिका कुमारी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ धनंजय कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
इस स्टोरी फोल्डर में :
बाइट : धनंजय कुमार, एसडीओ सदर
Caption :घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला और घायल तीनों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तीनों का इलाज जारी है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर खगड़िया, बिहार के अमनी गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की सीढ़ी के ध्वस्त होने से एक छात्रा की मृत्यु और तीन बच्चों के घायल होने की घटना को दर्शाती है। ऐसी दुर्घटनाएँ विद्यालयों की सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती हैं, जो शिक्षा संस्थानों में निवारक उपायों की आवश्यकता पर बल देती हैं। यह घटना स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक बुनियादी ढांचे की जांच और सुधार के लिए आह्वान करती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि माता-पिता और शिक्षकों को स्कूलों के रख-रखाव पर अधिक सतर्क रहने