खेल

स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत

13 अक्तूबर 2026, देहरादून:राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिये राज्य सरकार ने ढाई करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत किया है। जिलेवार आवंटित बजट खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाडियों के भोजन, यात्रा तथा खेल सुविधाओं पर खर्च किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों के बिलों के भुगतान का भी बजट में प्रावधान किया गया है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में दस हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की ओर से प्रतिभाग किया जायेगा।

खेल प्रतियोगिताओं के लिए बजट आवंटित किये जाने से खिलाडियों को पर्याप्त खेल सुविधाएं मुहैया की जा सकेगी, जिससे वह बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा ‘हमारा प्रयास है कि प्रदेश के विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर मिलें। सरकार ने राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए ढाई करोड़ रूपए की धनराशि स्वीकृत कर दी है। खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन व खिलाडियों की सुविधाओं में बजट की कमी आड़े नहीं आएगी।’

संलग्न- फाइल फोटो (डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।